उच्च न्यायालय भवन के लिए 84.55 करोड़ रूपए मंजूर
March 12, 2008 by chhattisgarhnewsछत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा बिलासपुर में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के भवन निर्माण के लिए 84 करोड़ 55 लाख रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। जिला मुख्यालय बिलासपुर के नजदीक ग्राम बोदरी में 24 हेक्टेयर के रकबे में उच्च न्यायालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है।